शंकरपुर: टीकाकरण को लेकर बैठक, जीरो डोज और रिफ्यूजल मामलों को समाप्त करने की बनी रणनीति
शंकरपुर सीएचसी में मंगलवार को टीकाकरण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जी.के. दिनकर ने कहा कि शून्य से छह वर्ष तक का कोई भी बच्चा जीवन रक्षक टीकों से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में जीरो डोज और रिफ्यूजल मामलों को खत्म करने तथा घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।