बरेली के थाना बारादरी में मंगलवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री पंकज श्रीवास्तव ने थाना बारादरी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुंचते ही पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।सीओ श्रीवास्तव ने सबसे पहले थाने के परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। इसके बाद शस्त्रागार की जांच की गई।