रीठी: ग्राम पंचायत नया खेड़ा में शादी की खुशियां बदलीं मारपीट में, डांस को लेकर बारात में बवाल तीन लोगों को आई चोट
Rithi, Katni | Jun 29, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें तीन लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने रीठी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।