तुलसीपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला ने बालापुर में किया वृक्षारोपण
सोमवार दोपहर बाद 3 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र बालापुर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व कृतित्व एवं एक राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया कहा की उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश को समर्पित कर रखा था।