सांगानेर: जयपुर के कांवटिया सर्किल पर लोक कलाकारों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने का दिया संदेश
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शास्त्री नगर स्थित कांवटिया सर्किल पर लघु नाटक ‘फर्क तो पड़ता है भाई’ का प्रभावी मंचन किया गया। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी,जयपुर द्वितीय के सहयोग से रस रंग मंच संस्था के कलाकारों द्वारा आयोजित किया गया।