इस्माइलपुर: साइबर थाना नवगछिया की कार्रवाई से ₹11 हजार वापस
नवगछिया। राजेंद्र कॉलोनी निवासी विकास कुमार के साथ ₹11,000 की साइबर ठगी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना नवगछिया की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयास के बाद ठगी गई पूरी राशि पीड़ित को वापस दिला दी गई। साइबर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि समय पर शिकायत मिलने पर रिकवरी करने में आसानी हो जाती है।