सबलगढ़: नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में जनहित सत्याग्रह 61 वे दिन भी जारी रहा
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षदों द्वारा चलाया जा रहा जनहित सत्याग्रह आज लगातार 61वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रह में शामिल पार्षदों ने कहा कि नगरहित के मुद्दों पर उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।