रायबरेली: ठकुराइन खेड़ा के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
Raebareli, Raebareli | May 31, 2026
30 मई शनिवार की रात्रि 8:30 बजे एक बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख लोगों मे हड़कंप मच गया। असोहा थाना क्षेत्र जनपद उन्नाव निवासी युवक जो बछरावां से अपने गांव की ओर जा रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।