करनाल: गुरु रविदास जयंती को लेकर निकली जालंधर से बनारस तक की यात्रा का सेक्टर-8 चौक पर पहुंचने पर यात्रियों का किया गया स्वागत
Karnal, Karnal | Feb 14, 2024 गुरु रविदास जयंती को लेकर जालंधर से बनारस तक निकली यात्रा का करनाल के सेक्टर 8 चौक पर आज बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर यात्रा में चल रहे लोगों ने बताया कि बनारस में गुरु रविदास जी का जन्म स्थल है। इसलिए यात्रा बनारस में संपन्न होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया गुरु रविदास जी के दिखाएं रास्ते पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं।