करनाल: मॉडल टाउन में कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह ने किसान यूनियन के नेताओं से की अपील,कहा: आंदोलन में किसानों का साथ दो
Karnal, Karnal | Feb 14, 2024 किसान आंदोलन में हरियाणा के किसानों द्वारा किनारा करने पर कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह ने किसान नेताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हरियाणा के किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था। उन्होंने गुरनाम सिंह चढूनी, बहादुर मेहला, जगदीप औलख से अपील करते हुए कहा कि इस बार भी आंदोलन में किसानों का साथ दें।