करनाल: विकास नगर में लक्ष्य जनहित समिति द्वारा पुलवामा में शहीद हुए शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर
Karnal, Karnal | Feb 14, 2024 करनाल के विकास नगर में आज बुधवार को लक्ष्य जनहित समिति की ओर से पुलवामा में शहीद हुए शहीदों की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तदाताओं ने शहीदों को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि भी दी।