बलरामपुर: महिला थाना में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 3 पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण हुआ
महिला थाना में 19जनवरी सुबह 11बजे से शाम 4बजे तक परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया।इस दौरान पारिवारिक विवाद की पत्रावलिया प्रस्तुत की गयी । जिसमें 3पारिवारिक विवाद का सुलह समझौता के आधार पर परिवारिक विवाद का सफल निस्तारण किया गया।इस दौरान महिला थाना प्रभारी विनीता चतुर्वेदी और काउंसलर उपस्थित रहे।