गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानदारों व वाहन चालकों का चालान कटा।
गिरिडीह नगर निगम ने गुरुवार को 2 बजे से आंबेडकर चौक समेत अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सड़क किनारे कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। कई दुकानदारों और वाहन चालकों का चालान काटा गया, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।