नीमच नगर: महू-नसीराबाद हाईवे पर बड़ा हादसा, 35 टन कपास से भरा ट्रक पलटा, RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप
महू-नसीराबाद हाईवे पर बड़ा हादसा, 35 टन कपास से भरा ट्रक पलटा; RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप नीमच सिटी थाना क्षेत्र में महू-नसीराबाद हाईवे पर मालखेड़ा फंटे के पास गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। 35 टन कपास से भरा ट्रक अचानक बेकाबू होकर पलट गया, जिससे आगे चल रही बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए।