कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल की माता स्वर्गीय सुंदी देवी जायसवाल के दशगात्र कार्यक्रम में शुक्रवार कि दोपहर 03 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचकर बघेल ने स्व. सुंदी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना भी दी।