रुध्दा फूड्स में कार्यरत उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रमिकों को पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने की शिकायत पर श्रम विभाग ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। गुरुवार को करीब 1 बजे सहायक श्रमायुक्त नर्मदापुरम संभाग से मिली जानकारी अनुसार, श्रमिकों द्वारा स्थानीय श्रम कार्यालय में वेतन नही मिलने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।