सीतापुर: विकास भवन में महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
जनपद के नगर क्षेत्र स्थित विकास भवन में महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद आनंद भदौरिया के साथ अन्य जनपद स्तरीय सपा नेता उपस्थित रहे थे। इस दौरान सरकार को महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम ना लगाने का आरोप लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं।