सीतापुर: खगसिया मऊ के पास सड़क पर तेज रफ़्तार ऑटो ने रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के खगसिग मऊ के पास सड़क पर तेज रफ़्तार ऑटो ने एक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार जारी है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।