जिले की सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए अमानक स्पीड ब्रेकर अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा मामला आज सोमवार 12 जनवरी को शाम 6 बजे पन्ना के अकोला के पास का सामने आया है। जहाँ एक ऊंचे और खतरनाक ब्रेकर की वजह से बाइक अनियंत्रित होने से एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।