नावकोठी प्रखंड के हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर के राकेश कुमार ने केले के बेकार थंब पर रिसर्च कर उसे धागा बनाने सहित अन्य उत्पाद के लिए प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की है। इससे किसानों के आय में वृद्धि हुई है। केले के फाइबर निर्माण की चारों तरफ सराहना हो रही है।