लोनी: बेहटा हाजीपुर इलाके में चल रही 5 अवैध फैक्ट्रियों पर प्रशासन की कार्रवाई, अवैध केमिकल फैक्ट्री पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Loni, Ghaziabad | Mar 20, 2024 बेहटा में चल रही तेजाब व केमिकल फैक्ट्रियां, अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों से फ़ैल रहा प्रदूषण। लोनी एसडीएम निखिल चक्रवर्ती के निर्देश से लोनी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके पर लोनी नायब तहसीलदार रति गुप्ता, नगरपालिका एवं पॉल्यूशन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री से आसपास के लोग परेशान थे। संचालक मौके से फरार हुआ।