मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, एक स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़
मेदिनीनगर में बुधवार को दोपहर करीब 3बजे अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इसी दौरान रांची रोड स्थित होंडा शोरूम के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो पर भारी पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ के साथ बिजली के तार भी नीचे आ गए, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।गनीमत रही कि