सहारनपुर: गागलहेड़ी निकट हाईवे पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने एस आई आर सर्वे को बताया भाजपा बचाओ सर्वे
मुजफ्फरनगर में किसान अधिकार यात्रा में शामिल होने जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गागलहेड़ी निकट हाईवे पर बुधवार दोपहर 3:00 बजे पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान बहुत परेशान है। इस दौरान उन्होंने एस आई आर सर्वे को भाजपा बचाओ सर्वे बताया है।