अनूपपुर: बदरा गांव के पास गुड़ारू नदी के समीप NH-43 पर बाइक की टक्कर, तीन घायल; समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 पर बदरा गांव के पास गुड़ारू नदी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे कोतमा अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में ओम गुप्ता और मिमांशु (निवासी कोठी निगमानी) शामिल हैं, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी शिवांश सिंह ने तत्परता दिखाए।