मंगलवार को शाम 5 बजे के करीब दुमका के दिग्घी स्थित SKMU के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्रेस रिलीज जारी किया गया। प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया गया कि स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती को *राष्ट्रीय शिक्षा दिवस* के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ.संजीव कुमार ने की।