सुपौल: जनहित योजनाओं की प्रगति पर डीएम सख्त, सोमवारीय समीक्षा बैठक में समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 15, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि जिले से बाहर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।