बांधवगढ़: करकेली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन, 86 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
करकेली जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 86 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराने के साथ नवदंपतियों को आर्थिक सहायता दी गई है