डोलरिया: डोलरिया विधायक ने नर्मदा पुरम में प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर की चर्चा
डोलरिया विधायक प्रेमशंकर वर्मा मंगलवार को नर्मदापुरम पहुंचे,जहां उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान विधायक ने डोलरिया क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा अन्य स्थानीय विषयों पर प्रभारी मंत्री से विस्तार से चर्चा की।