चैनपुर: शाहपुर सेमरटाड़ मुहल्ले में ट्रैक्टर के धक्के से गिरा बिजली का खंभा, कोयल नदी में जा रहा था बालू उठाने
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरटाड़ मुहल्ले में एक ट्रैक्टर के धक्के से बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। बिजली के तार भी टूट गए। जिससे करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। मुहल्ले वासियों का आरोप है कि ट्रैक्टर कोयल नदी में अवैध बालू उठाने जा रहा था। घटना मंगलवार देर रात 11.30 से 12 बजे के बीच हुई। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पहुंच गई।