चायल: जयंतीपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने खड़े ई-रिक्शा में मारी टक्कर, कई लोग घायल; कार खाई में पलटी
सराय अकील (कौशाम्बी), संवाददाता। सराय अकील थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।