गुरारू: गुरारू में नए अंचलाधिकारी अरुण कुमार रंजन ने संभाला पदभार
Guraru, Gaya | Jul 11, 2026 गुरारू अंचल कार्यालय में शनिवार सुबह नए अंचलाधिकारी अरुण कुमार रंजन ने पदभार ग्रहण किया। जानकारी देते हुए सीओ अरुण कुमार रंजन ने बताया कि उन्हें गुरुवार को स्थानांतरण का पत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्होंने शनिवार को गुरारू अंचल में योगदान दिया।सीओ रंजन का गृह जिला सीतामढ़ी है। वे इससे पूर्व गोपालगंज जिले के पंचदेवरी ब्लॉक में पदस्थापित थे।