दरभंगा: दरभंगा के अंबेडकर सभागार में बिहार सरकार मंत्री पथ निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में बिहार सरकार के मंत्री पथ निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा संभावित बाढ़ वर्ष 2026 की कार्ययोजना के लिए पुस्तकाकार निर्देशिका का भी विमोचन किया गया। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 7 बजे दी गई।