चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में प्रस्तावित ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर गुरुवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए नई दिल्ली से केंद्रीय टीम के एक सदस्य तथा कोलकाता से राज्य स्तरीय प्रतिनिधि पहुंचे। टीम ने ब्लड सेंटर की संरचना, भवन, कक्षों, उपकरणों तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।