सदर अस्पताल में बने नए माडल अस्पताल भवन में बुधवार की दोपहर दो बजे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप को गई। जिसके कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा छाया रहा। स्थिति ऐसी हो गई कि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को मजबूरन मोबाइल की फ्लैश लाइट व टार्च का सहारा लेकर मरीजों का इलाज करना पड़ा।