हुज़ूर: भोपाल सेंट्रल बैंक के मैनेजर और चपरासी ने हडपे 10 करोड रुपए,राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की तुडवाई एफडी
Huzur, Bhopal | Sep 15, 2024 मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ रुपए की एफडी (फिक्स डिपोजिट) को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने अपने चपरासी के साथ मिलकर हड़प लिया। मामले का खुलासा होने पर भोपाल की कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।