मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के बभनी हरगढ़ गांव में स्वर्गीय जीत नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि पर 1000 गरीबों को कंबल वितरित किए गए
बताते चले कि यह कंबल वितरण शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे किया गया जो कि स्वर्गीय जीत नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि पर 1000 गरीबों को कंबल वितरण किया गया। ठंड के मौसम में कंबल मिलते ही गरीब तबके के लोगों के चेहरों पर मुस्कान तैर गई। समाजसेवी अनिल मिश्रा ने कहा कि। जिस दिन धनवानो में दया तथा निर्धनों में संतोष का भाव आ जाएगा। समाज से गरीबी व अमीरी की खाई पट जाएगी।