मिर्ज़ापुर: लालगंज के एक गांव में दलित लड़की से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी को घरवालों ने मारपीट कर किया घायल
लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित लड़की से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी को घरवालों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मंडलीय अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि वह गांव की एक दलित लड़की से प्यार करता है। उसके घर वाले शादी के लिए भी तैयार हैं। लेकिन लड़की पक्ष के लोग इसके खिलाफ हैं। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे मिलने पहुंचा तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया।