मिर्ज़ापुर: टेढ़वा नगरवा के पूरे गांव में दीवार तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के टेढ़वा नगरवा का पूरा गांव में दीवाल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।