मिर्ज़ापुर: रामबाग मोहल्ले में घर की छत पर खड़ी किशोरी रेलिंग टूटने से गिरी, गंभीर रूप से घायल व भेजा गया ट्रामा सेंटर
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में फरीन पुत्री इमरान 13 वर्ष रेलिंग टूटने से नीचे गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन मंडलीय अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने स्थिति खराब होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।