मिर्ज़ापुर: कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प के मामले में कांग्रेसी नेताओं ने सीओ सिटी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चले की शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता ने बताया कि गुरुवार की शाम कांग्रेस पार्टी संभल की घटना को लेकर घंटाघर में कैंडल मार्च निकालने जा रही थी इस दौरान सीओ सिटी विवेक चावला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनको थाने ले गई उसी को लेकर सीओ सिटी को बर्खास्त करने को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है