लोकसभा चुनाव को लेकर बेलसर पुलिस हाई अलर्ट पर है। चुनाव को लेकर जिले में वाहन चेकिंग अभियान सघन रूप से चल रही है। सोमवार को मौना चौक सहित जगह जगह पुलिस की टीम द्वारा वाहन चेकिंग किया गया। दो पहिया के अलावा चार पहिया वाहन तथा बड़े वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।