जारंग रामपुर में भीषण अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गए हैं। घटना बेलसर ओपी क्षेत्र के जारंग रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की है, जहां रविवार की दोपहर दानी झा के घर में अचानक आग लग गई तथा देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और दयानन्द झा के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।