उन्नाव: उन्नाव में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल उजागर, BSA की सच्चाई आई सामने, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
उन्नाव जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। खुफिया कैमरे में कैद हुई बातचीत ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि नोटिस खत्म कराने के नाम पर एक स्कूल के प्रिंसिपल से 50 हजार रुपये की मांग की गई। जिसका वीडियो आज दिन शनिवार दोपहर 12:00 बजे वायरल हुआ वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है।