मनेर: हल्दी छपरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान दो लोग हुए घायल
Maner, Patna | Apr 24, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी छपरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मनेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों लोगों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान हल्दी छपरा गांव के रहने वाले रुदल राय और कृष्णा राय बताया जा रहा है। दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत कर गुहार लगाई है।