उदवंत नगर: कसाप गांव में नशे में धुत युवक को लाइसेंसी हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार, थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने दी जानकारी
उदवंतनगर थाना पुलिस ने अपराध और शराबखोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कसाप गांव से एक युवक को शराब के नशे में धुत हालत में लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कसाप गांव में एक युवक शराब के नशे में हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा