पेटरवार: बुंडू पंचायत के गागी हाट में राहगीर को चक्कर आया, सिर में गंभीर चोट
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के गागी हाट बाजार में शनिवार को एक राहगीर अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। दोपहर एक बजे बताया गया कि घायल की पहचान गोला प्रखंड के रकुवा निवासी गोकुल महतो के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में भीड़ के बीच गोकुल महतो अचानक जमीन पर गिर गए।