विशाल रसवंत द्वारा थाना साइबर क्राइम पर उपस्थित होकर एक लिखित तहरीर दी गई थी जिसमें उसने बताया था कि साइबर फ्रॉड के माध्यम से उसके खाते से 166615 रुपए की धनराशि ठगी गई है। जिसको लेकर थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने संबंधित धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत किया था। शनिवार शाम 4:00 बजे थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने पीड़ित के खाते में शत प्रतिशत धनराशि वापस कराई है।