घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन को मिला अमृत भारत स्टेशन का दर्जा, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी तस्वीर
घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल हो चुका है, जिसके बाद स्टेशन का स्वरूप तेजी से बदलता नजर आ रहा है। रेलवे द्वारा स्टेशन के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है। निर्माण कार्यों के चलते आने वाले समय में यात्रियों को एक आधुनिक, सुविधायुक्त और आकर्षक रेलवे स्टेशन देखने को मिलेगा।