मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी स्टेशन पर जख्मी मिले अधेड़ की हुई पहचान, पत्नी को देखने रांची जाते समय हुए हादसे का शिकार
डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे चियांकी रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 270/16-17 के पास बुधवार सुबह जख्मी हालत में मिले अज्ञात अधेड़ की पहचान पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के जंघासी गांव निवासी भगवान सिंह पिता रामचंद्र सिंह के रूप में हुई है। भगवान सिंह बीमार पत्नी को देखने के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में जा रहे थे। खाना भी साथ लेकर जा रहे थे।