इस्लामपुर: इस्लामपुर में कोचिंग पढ़ने निकली 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका
स्थानीय बाजार क्षेत्र से 14 वर्षीय एक किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। इस संबंध में परिजनों ने इस्लामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी रोज की तरह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी समय बीत